ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोर्ट में पेशी के बाद कुख्यात अपराधी आशीष पासवान हुआ फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

ARRAH: आरा कोर्ट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब पेशी के लिए लाया गया एक कुख्यात अपराधी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। भोजपुर के कुख्यात अपराधी आशीष पासवान को मंडल का

कोर्ट में पेशी के बाद कुख्यात अपराधी आशीष पासवान हुआ फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आरा कोर्ट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब पेशी के लिए लाया गया एक कुख्यात अपराधी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। भोजपुर के कुख्यात अपराधी आशीष पासवान को मंडल कारा से लेकर पुलिस आरा कोर्ट पहुंची थी। 


जहां पेशी के बाद उसे वापस मंडल कारा ले जाया जा रहा था। जेल जाने के दौरान ही वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आशीष पासवान के फरार हो जाने के बाद पुलिस कर्मियों के होश उड़ गये। 


आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने अपने बड़े पदाधिकारी को घटना की जानकारी दी। आरा टाउन थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर से आशीष पासवान के भागने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 


कुख्यात आशीष पासवान कई हत्या और रंगदारी मामले में  वांछित था। प्रॉपर्टी डीलर मिथुन पासवान हत्याकांड का भी वह मुख्य आरोपी था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कई इलाकों में पुलिस की छापेमारी जारी है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH

FirstBihar संवाददाता