ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

चुनाव से पहले आरा में मर्डर, जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव को अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

ARA : बिहार में सुशासन बाबू के सारे दावे फेल होते हुए दिखाई दे रहे हैं. बिहार चुनाव से ठीक पहले अपराधियों ने सुशासन की पोल खोल कर रख दी है. आरा में अपराधियों ने पुलिस को एक ब

चुनाव से पहले आरा में मर्डर, जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव को अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली
First Bihar
2 मिनट

ARA :  बिहार में सुशासन बाबू के सारे दावे फेल होते हुए दिखाई दे रहे हैं. बिहार चुनाव से ठीक पहले अपराधियों ने सुशासन की पोल खोल कर रख दी है. आरा में अपराधियों ने पुलिस को एक बड़ी चुनौती दी है. शहर में दिनदहाड़े मर्डर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. क्रिमिनलों ने जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव व सासाराम विधनसभा प्रभारी समेत दो लोगों को गोली मार दी है. पुलिस इस बड़ी वारदात की तफ्तीश में जुटी हुई है.


वारदात भोजपुर जिले के नवादा थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने युवा जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव समेत दो लोगों को गोली मार दी है. जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है.


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि पूर्व जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय युवा जदयू के नेता प्रिंस सिंह बजरंगी को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है. जेडीयू नेता रतिकांत तिवारी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जदयू नेता प्रिंस सिंह बजरंगी अपन एक साथ मिथुन के साथ कही जा रहे थे. इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें मिथुन की मौत हो गई है.


चुनाव से पहले आरा में मर्डर, जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव को अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली


युवा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय सचिव और सासाराम विधनसभा प्रभारी प्रिंस सिंह बजरंगी की हालत नाजुक बताई जा रही है. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उनकी इलाज में जुटे हुए हैं. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.  


चुनाव से पहले आरा में मर्डर, जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव को अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता