ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन सगे भाइयों को लगी गोली

BHOJPUR: खबर भोजपुर जिले की है, जहां जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवा गांव में बीते दिन हथियारबंद बदमाशों ने चोरी का विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान तीन स

चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन सगे भाइयों को लगी गोली
Desk
2 मिनट

BHOJPUR: खबर भोजपुर जिले की है, जहां जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवा गांव में बीते दिन हथियारबंद बदमाशों ने चोरी का विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान तीन सगे भाई को गोली लग गई। जिससे सभी भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। 


जख्मियों में शामिल जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवा गांव निवासी रंगीला सिंह के तीन बेटे सुरेश सिंह, महेश सिंह एवं रमेश यादव हैं। इसमे सुरेश सिंह को बाये पैर के घुठना और फिल्ली पर, महेश सिंह को दोनों पैरों में व रमेश यादव को बाये पैर के जांघ पर गोली लगी है। रंगीला सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों ने उनके घर घुसकर उनके घर से बक्सा चोरी कर ले जाया जा रहा था। इसी बीच उन्होंने देख लिया और शोर मचाने लगे। बदमाशों ने गुस्से में आकर बक्से को जमीन पर पटक दिया और गोली चलाने लगे। 


वहीं, दूसरी ओर जख्मी के पिता रंगीला सिंह ने गांव के ही कुछ लोगों पर चोरी करने और पांच राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। घायलों के पिता के बयान पर दर्ज किये गए जान वाले युवकों से पूछताछ की जाएगी। आरोप साबित होने पर करवाई की जाएगी। फिलहाल, तीनो घायलों की इलाज की जा रही है। 

टैग्स