ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: दहेज में बाइक नहीं मिली तो नाराज हो गया पति, सनकी ने बेरहमी से ले ली पत्नी की जान

ARA: बिहार में एक और बेटी दहेज की बलि बेदी पर चढ़ा दी गई। दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति और उसके घर वालों ने विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के

बिहार: दहेज में बाइक नहीं मिली तो नाराज हो गया पति, सनकी ने बेरहमी से ले ली पत्नी की जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: बिहार में एक और बेटी दहेज की बलि बेदी पर चढ़ा दी गई। दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति और उसके घर वालों ने विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गआ है। उधर, बेटी की हत्या के बाद मायके वालों के बीच कोहराम मच गया है। घटना भोजपुर के के चांदी थाना क्षेत्र स्थित चांदी गांव की है।


मृतका की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव स्थित एकाक्ष भगत के टोला निवासी सोना लाल यादव की 21 वर्षीया पत्नी सरिता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सरिता की शादी वर्ष 2017 के मई माह में चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव के एकाक्ष भगत के टोला निवासी वकील यादव के बेटे सोना लाल यादव से हुई थी। शादी के ढाई साल बाद वर्ष 2020 के मई महीने में सरिता का गवना हुआ और वह ससुराल आ गई। ससुराल जाने के कुछ दिन बाद से ही उसके पति और ससुराल वालों द्वारा मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। पति और ससुराल वालों द्वारा सरिता के साथ बराबर मारपीट की जाती थी।


सरिता ने इस बात की जानकारी कई बार फोन कर अपने परिजनों को दी थी। रविवार की दोपहर भी सरिता ने फोन कर अपने भाई से कहा कि उसके पति एवं ससुराल वाले उसे पीट रहे हैं। जिसके बाद परिजन ने कहा कि वे जल्द ही उसके घर आएंगे। इसी बीच पड़ोसियों से खबर मिली कि सरिता की मौत हो गई है। परिजन सरिता के उसके ससुराल पहुंचे तो उनकी बेटी मृत अवस्था में पड़ी थी और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए थे। घटना की जानारी मिलते ही चांदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता