ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

बिहार: यज्ञ के लिए चंदा नहीं दिया तो बदमाशों ने कर दी पिटाई, घायल 7 लोग अस्पताल में भर्ती

ARRAH: यज्ञ के लिए चंदा नहीं देने पर आरा में सिखों के जत्थे पर बदमाशों ने हमला बोला। बदमाशों ने इस दौरान लोगों की पिटाई की और 7 लोगों का सिर भी फोड़ डाला।बता

 बिहार: यज्ञ के लिए चंदा नहीं दिया तो बदमाशों ने कर दी पिटाई, घायल 7 लोग अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: यज्ञ के लिए चंदा नहीं देने पर आरा में सिखों के जत्थे पर बदमाशों ने हमला बोला। बदमाशों ने इस दौरान लोगों की पिटाई की और 7 लोगों का सिर भी फोड़ डाला।


बताया जाता है कि सभी सिख श्रद्धालु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए पंजाब से पटना साहिब आए हुए थे और वापस पंजाब अपने घर जा रहे थे। तभी आरा के ध्यान टोला गांव के पास रविवार को यज्ञ का चंदा नहीं देने पर बदमाशों ने ट्रक को रोककर सिखों की पिटाई कर दी। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। सभी सिख श्रद्धालु पंजाब के मोहाली के रहने वाले हैं।  


घटना आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर चरपोखरी के ध्यान टोला की है। एक ट्रक पर करीब 60 से ज्यादा लोग सवार थे जो पटना से पंजाब लौट रहे थे। तभी कुछ युवकों ने ट्रक को रुकवाया और यज्ञ के नाम पर उनसे चंदा मांगने लगे। जब श्रद्धालुओं ने इसका विरोध किया तो युवकों ने ट्रक पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को चरपोखरी पीएससी में भर्ती कराया गया है। 


इस घटना में 7 सिख श्रद्धालु घायल हो गये हैं। घायलों में 41 वर्षीय जसबीर सिंह, 45 वर्षीय तजिंदर सिंह, 62 वर्षीय बलबीर सिंह, 32 वर्षीय हरप्रीत सिंह, 34 वर्षीय वीरेंद्र सिंह, 34 वर्षीय हरप्रीत सिंह और 22 वर्षीय मनप्रीत सिंह शामिल हैं। घायलों का इलाज चरपोखरी पीएचसी में चल रहा है।  


पीरो SDPO राहुल सिंह ने बताया कि सभी श्रद्धालु पंजाब से पटना आए थे। प्रकाश पर्व में शामिल होने के बाद सभी वापस घर की ओर जा रहे थे। तभी ध्यान टोला गांव के पास उनके ट्रक को रोकर यज्ञ के लिए चंदा मांगा गया। जब चंदा देने से लोगों ने इनकार किया तब कुछ युवकों द्वारा उनकी पिटाई कर दी गयी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। चंदा मांगने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 



संबंधित खबरें