ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार: सुबह-सुबह बदमाशों ने युवक को मारी गोली, अधांधुंध फायरिंग से इलाके में सनसनी

ARA: खबर भोजपुर के आरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की सुबह-सुबह एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। अहले सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके के लोगों में सनस

बिहार: सुबह-सुबह बदमाशों ने युवक को मारी गोली, अधांधुंध फायरिंग से इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: खबर भोजपुर के आरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की सुबह-सुबह एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। अहले सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव स्थित मध्य विद्यालय के पास की है।


जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव वार्ड नंबर 6 निवासी अखिलेश सिंह का 28 वर्षीय बेटा कृष्ण सिंह है। बताया जा रहा है कि जमीन के पुराने विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रही है कि कृष्णा अपने दोस्त के साथ गुरुवार को सुबह सुबह नौकरी के तलाश में गांव से कुछ दूर एक वेयर हाउस में गया था। वेयर हाउस के मालिक ने उन्हें दूसरे दिन आने को कहा>


जिसके बाद दोनों दोस्त वहां से निकल अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में ही तीन की संख्या में मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोककर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोलीबारी में एक गोली युवक के पैर में लगी तो दूसरी गोली उसके पेट में लगी है। गोली मारने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। कृष्णा जख्मी होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।


इसके बाद युवक को पटना पीएमसीएच ना ले जाकर उसे आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज कर रहे डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि युवक को एक गोली पैर में और एक गोली पेट में लगी है। इसकी स्थिति चिंताजनक है, ब्लड का अरेंज किया जा रहा है ताकि उसका ऑपरेशन कर उसके पेट से गोली निकाला जा सके। वहीं घटना की सूचना पर कर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता