ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार : शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

ARA : बिहार के आरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां उच्च जाति के प्रेमी को दलित समाज की प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। प्रेमी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी

बिहार : शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार के आरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां उच्च जाति के प्रेमी को दलित समाज की प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। प्रेमी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी प्रेमिका पहले से शादीशुदा थी। घटना भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव की है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 




मृतक प्रेमी की पहचान चंदन तिवारी के रूप में की गई है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ चंदन तिवारी सोमवार देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि ये रात उसकी जिंदगी की आखिरी रात बन जाएगी। लेकिन हुआ ऐसा ही। उसे लाठी-डंडे से इतना पीटा गया कि उसने अपना दम तोड़ दिया।  




स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने प्रेमिका, उसके पति, देवर एवं ससुर को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। वहीं, पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स