ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार : रिटायर्ड आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका

ARRAH : बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने के सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा ह

बिहार : रिटायर्ड आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARRAH : बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने के सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र का है, जहां बुधवार की सुबह कारीसाथ गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक भी घायल हो गया।


मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी 50 वर्षीय रामप्रकाश सिंह के रूप में हुई है, जो रिटायर्ड आर्मी के जवान थे। वहीं मारपीट में घायल युवक ओमकार नाथ सिंह का 26 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि दो दिन किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बुधवार की सुबह जब रिटायर्ड आर्मी जवान रामप्रकाश सिंह पटना जाने के लिए तैयार होकर बैठे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के करीब 10 लोग घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच दूसरे पक्ष के किसी व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। आनन-फानन में घायल रामप्रकाश सिंह को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। हालांकि पटना जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


मृतक के परिजनों ने गांव के ही बलदेव सिंह और हरिओम सिंह समेत अन्य लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।