ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार: प्यार में पागल युवक की करतूत, शादी से मना किया तो लड़की के चेहरे को तेजाब से जलाया

ARRAH: भोजपुर में सिरफिरे आशिक ने एक तेजाब से नहला दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर गांव की है। गंभीर रूप से झुलसी लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटन

बिहार: प्यार में पागल युवक की करतूत, शादी से मना किया तो लड़की के चेहरे को तेजाब से जलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर में सिरफिरे आशिक ने एक तेजाब से नहला दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर गांव की है। गंभीर रूप से झुलसी लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना और मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। शनिवार की देर रात आरोपी ने छत पर सो रही लड़की पर तेजाब फेंक कर मौके से फरार हो गया। 


पीड़ित लड़की की पहचान गंगहर गांव निवासी मनोज राम की 17 वर्षीय बेटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 27 मई को लड़की के घर में उसके चाचा की तिलक आई थी। तिलक समारोह के अगले दिन देर रात खाना खाने के बाद सभी लोग सोने के लिए चले गए। पीड़िता भी सोने के लिए घर की छत पर चली गई।


देर रात जब पीड़ित लड़की सो रही थी इसी दौरान आरोपी छत पर पहुंचा और उसपर तेजाब फेंक दिया। जिससे लड़की पूरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित लड़की के मुताबिक आरोपी अमरजीत उससे करीब डेढ साल से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन वह अमरजीत को भाव नहीं दे रही थी।


आरोपी अमरजीत अक्सर उसे शादी के लिए परेशान करता था। लड़की की तरफ से इनकार करने के बाद आरोपी अमरजीत ने इस वारदात को अंजाम दे डाला। घटना की जानकारी मिलते ही भोजपुर एएसपी सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।