ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान, थानेदार की हत्या के बाद 19 साल से था फरार, IED बम से पुल उड़ाने का भी आरोप

ARRAH: भोजपुर के तरारी थानेदार की हत्या 19 साल पहले हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान ने की थी। तब से पुलिस की आंख में धूंल झोककर वो फरार था। आईईडी बम से पुल गिराने सहित कई नक्सली वारदा

Bihar News: आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान, थानेदार की हत्या के बाद 19 साल से था फरार, IED बम से पुल उड़ाने का भी आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर के तरारी थानेदार की हत्या 19 साल पहले हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान ने की थी। तब से पुलिस की आंख में धूंल झोककर वो फरार था। आईईडी बम से पुल गिराने सहित कई नक्सली वारदात को बेखौफ अंजाम देता आ रहा था। कई बड़े कांड में वांछित हार्डकोर नक्सली को आज भोजपुर पुलिस ने धड़ दबोचा है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।  


कानून के हाथ लंबे होते है, यह आज भोजपुर पुलिस ने सच कर दिखाया है। भोजपुर पुलिस को 19 साल बाद एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 19 साल पहले तरारी थानाध्यक्ष राज किशोर शाह की 2005 में हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान ने निर्मम हत्या कर दी थी। थानेदार की हत्या के बाद से वो फरार चल रहा था। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज की स्पेशल टीम ने उसे धड़ दबोचा। 


जिस हार्डकोर नक्सली की गिरफ्तारी हुई वो भोजपुर,औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद जैसे कई जिलों में वांछित था। उसके ऊपर आईईडी बम लगाकर पुल गिरने का मामला भी दर्ज है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि भोजपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान अपने गांव जैसीडीह आया हुआ है। 


इस सूचना के बाद भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने पिरो एसडीओपी केके सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू की और हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान को उसके पैतृक गांव पिरो अनुमंडल के जैसीडीह से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली के ऊपर कई नक्सली मामले  दर्ज हैं। आखिरकार 19 साल बाद भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता