ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: बेखौफ बदमाशों ने नाबालिग लड़के को मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

ARA: भोजपुर में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले में आए दिन हत्या और लूट जैसे घटनाएं आम बात हो गई हैं। नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति गेट के पास बदमाशों ने एक कि

बिहार: बेखौफ बदमाशों ने नाबालिग लड़के को मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: भोजपुर में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले में आए दिन हत्या और लूट जैसे घटनाएं आम बात हो गई हैं। नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति गेट के पास बदमाशों ने एक किशोर को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। आपसी रंजिश में वारदात को  गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, जख्मी किशोर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव निवासी शिवजी यादव का 17 वर्षीय बेटा आशीष कुमार है, जो वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर स्थित सूर्य नगर गली नंबर दो में रहता है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शनिवार की रात 11 बजे नवादा थाना अंतर्गत बाजार समिति के पास चार पांच अज्ञात अपराधियों ने आशीष कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। 


उन्होंने बताया कि गोली मारने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि जख्मी जगदेव नगर से गोढ़ना रोड अपने खटाल पर जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और एक टीम का गठन कर दिया गया है।


उधर, इलाज कर रहे हैं डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि जख्मी किशोर को गोली पेट के बीचो-बीच लगी थी। गोली लगने के कारण छोटी और बड़ी आंत एवं पेशाब की थैली क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और उसके सभी डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है लेकिन उसे अभी 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में ही रखा जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता