ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में दिनदहाड़े ठांय-ठांय: बदमाशों ने युवक को मौत के घाट उतारा, बैक टू बैक दागी तीन गोलियां; कुछ ही दिनों में होनी थी शादी

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर के आरा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को ताबड़तोड़ तीन गोली दागकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बिहार में दिनदहाड़े ठांय-ठांय: बदमाशों ने युवक को मौत के घाट उतारा, बैक टू बैक दागी तीन गोलियां; कुछ ही दिनों में होनी थी शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर के आरा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को ताबड़तोड़ तीन गोली दागकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभी डुमरा गांव की है।


मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बाबू बाजार स्थित चरपुलवा निवासी वीरेन यादव के बेचे अभिषेक कुमार यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने रविवार को फोन कर अभिषेक को शोभी डुमरा गांव में बुलाया और फिर गोली मार दी। गोली की आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तबतब अपराधी वहां से फरार हो गए थे।


खून से लथपथ अभिषेक को इलाज के लिए आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की हत्या क्यों की गई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मौके पर पहुंचे भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि युवक को फोन कर उसे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव में बुलाया गया था और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। कुछ दिन बाद ही अभिषेक की शादी होने वाली थी लेकिन शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता