ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार में सामने आई मुखिया की दबंगई, आवास सहायक को बीच बाजार जानवरों की तरह पीटा, वीडियो वायरल

ARA: भोजपुर में एक मुखिया की दबंगई सामने आई है। आरोपी मुखिया ने बीच बाजार एक आवास सहायक को जानवरों की तरह पीटा। पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुखिया ने

बिहार में सामने आई मुखिया की दबंगई, आवास सहायक को बीच बाजार जानवरों की तरह पीटा, वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: भोजपुर में एक मुखिया की दबंगई सामने आई है। आरोपी मुखिया ने बीच बाजार एक आवास सहायक को जानवरों की तरह पीटा। पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुखिया ने आवास सहायक पर 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए पहले तो उसके साथ गाली गलौज करता है और बाद में उसपर डंडे बरसाने लगता है। मामला जगदीशपुर प्रखंड स्थित हरिगांव पंचायत का बताया जा रहा है।


दरअसल, वायरल वीडियो आरा के जगदीशपुर प्रखंड स्थित हरिगांव पंचायत का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीते 19 अप्रैल को हरिगांव बाजार के सब्जी मंडी के पास हरिगांव पंचायत के मुखिया विजय शंकर चौबे ने पंचायत के आवास सहायक अजय कुमार प्रसाद को भद्दी भद्दी गलियां देते हुए डंडे और लात जूतों से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण आवास सहायक के पिटते देखते रहे लेकिन किसी में मुखिया के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं की।


मुखिया आवास सहायक पर 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए उसपर डंडे और लात जूतों की बारिश करता रहा। इसी बीच वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित आवास सहायक ने बताया कि इससे पहले भी मुखिया द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया था। जिसके बाद उशने बीडीओ से इसकी शिकायत भी की थी, तब बीडीओ ने आवास सहायक और मुखिया के बीच समझौता कराया गया था। 


पीड़िक आवास सहायक ने जगदीशपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। पूरे मामले पर बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि कानून किसी को भी यह अधिकार नहीं देता है कि कोई किसी को सरेआम पिटाई करे चाहे वह मुखिया ही क्यों न हों। अगर आवास सहायक द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी तो वरीय अधिकारियों के यहां शिकायत दर्ज कराई जानी चाहिए थी। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होती लेकिन ऐसे दिनदहाड़े किसी कर्मी को पीटना सरासर गलत है। पुलिस ने मुखिया के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता