ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, मामूली विवाद में की ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोग घायल

ARRAH : खबर भोजपुर से आ रही है, जहां मामूली विवाद को लेकर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना अगिआंव बजार थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव की बतायी जा रही है।

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, मामूली विवाद में की ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH : खबर भोजपुर से आ रही है, जहां मामूली विवाद को लेकर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना अगिआंव बजार थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव की बतायी जा रही है। यहां साइकिल और बाइक की हुई टक्कर के बाद दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग में 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को पीड़ित युवक अपनी साइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद बाइक सवार युवकों से उसकी कहासुनी हो गई थी। इस बात से गुस्साए बाइक सवार बदमाश रविवार को पीड़ित युवक के घर पहुंच गए और उसके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का विरोध करने पर आरोपी कृष्णा यादव और कामता यादव ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें छर्रा लगने से पांच से छह लोग घायल हो गए।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पीड़ित पक्ष के बयान आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही वारदात में शामिल दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।