ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! धारदार हथियार से किसान को मौत के घाट उतारा, हत्या की वारदात से हड़कंप

ARA: भोजपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी। घर जा रहे किसान को बदमाशों ने बीच रास्ते में घेर लिया और धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! धारदार हथियार से किसान को मौत के घाट उतारा, हत्या की वारदात से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: भोजपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी। घर जा रहे किसान को बदमाशों ने बीच रास्ते में घेर लिया और धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम FSL और डॉग स्क्वायड की मदद से मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना तरारी थाना क्षेत्र के सेदहा गांव की है।


मृतक की पहचान सेदहा गांव निवासी हरिनारायण सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान थे। बताया जा रहा है कि हरि नारायण सिंह रविवार की रात खाना खाने के बाद अपने पुराने घर से नए घर पर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान पुराने घर और नए घर के बीच संकीर्ण गली में पलहे से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। 


सोमवार की सुबह जब ग्रामीण घटनास्थल की तरफ गए तो हरिनारायण सिंह का शव देखकर दंग रह गए। जिसके बाद मृतक के परिजन और गांव के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व मे पुलिस टीम पहुंची और एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि पुराने आपसी विवाद को लेकर किसान की हत्या की गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता