ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव : पिता-पुत्र को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

ARA : बड़ी खबर बिहार के भोजपुर से आ रही है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोलियों से भून डाला। इस दौरान अंधाधुंध हुई गोलीबारी से पूरा इलाका दहल गया। गोली लगने से ब

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव : पिता-पुत्र को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA : बड़ी खबर बिहार के भोजपुर से आ रही है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोलियों से भून डाला। इस दौरान अंधाधुंध हुई गोलीबारी से पूरा इलाका दहल गया। गोली लगने से बेटे की मौत हो गई है जबकि पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना आरा के सहार थानाक्षेत्र के पेरहाप गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात पिता-पुत्र अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी हथियारों से लैस बदमाश वहां पहुंचे और पिता-पुत्र को गोलियों से भून डाला। गोली लगने के बाद घायल पिता और पुत्र को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित शांति मेमोरियल अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान बेटे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं जख्मी पिता का इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित शांति मेमोरियल अस्पताल में ही कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक सहार थानाक्षेत्र के पेरहाप गांव निवासी कमलेश राय का 20 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार है। जबकि जख्मी पिता 50 वर्षीय कमलेश राय खुद हैं। घायल कमलेश राय व्यवसायी हैं और प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करते हैं।


बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ दबंगों की उनकी संपत्ति पर बुरी नजर थी और वे उनकी संपत्ति को हड़पना चाहते थे। घायल कमलेश राय ने कहा कि उन्हीं लोगों ने गोलीबारी की है और उनके बेटे की हत्या कर दी है। डॉक्टरों ने कमलेश राय की हालत भी नाजुक बताई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता