ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में अपराधी हुए बेखौफ: घर में घुस कर ताबड़तोड़ की गोलीबारी, 8 साल की बच्ची को भूना

BHOJPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ होते जा रहे है. ताजा मामला भोजपुर का है जहां ताबड़तोड़ फायरिंग में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई. बताया जा रहा देर रात हथियारबंद अपराधी घर मे घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने

बिहार में अपराधी हुए बेखौफ: घर में घुस कर ताबड़तोड़ की गोलीबारी, 8 साल की बच्ची को भूना
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BHOJPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ होते जा रहे है. ताजा मामला भोजपुर का है जहां ताबड़तोड़ फायरिंग में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई. बताया जा रहा देर रात हथियारबंद अपराधी घर मे घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. इस गोलीबारी में घर में मौजूद 8 साल की बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई. इस वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया.


यह घटना जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव का है.  बताया जा रहा है रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंड गांव निवासी कृष्णा सिंह का उनके गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. जानकारी के अनुसार कुल 25 एकड़ जमीन का विवाद है. इसी विवाद में कृष्णा सिंह और उनके भाई पर चार साल पहले भी गोलीबारी की गई थी. जिसमें कृष्णा सिंह के भाई की मौत हो गई थी. और कृष्णा सिंह को भी गोली लगी थी.


इसी जमीन के विवाद में एक फिर आरोपियों ने शुक्रवार की देर रात भेलाई गांव स्थित उनके घर में चले गए. और घर में ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. जिसमें कृष्णा सिंह के 8 साल की बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई. वही मौके से हथियारबंद अपराधी फरार हो गए. वही इस घटना पर पुलिस का कहना है कि मामले की कार्रवाई जारी है.




टैग्स