ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Arrah Crime: घर में घुसकर 9 माह के बच्चे की चोरी के बाद हत्या, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

ARRAH: बिहार के आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नानी के घर में मां के साथ सो रहे 9 महीने के बच्चे की चोरी कर हत्या कर दी गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को

Arrah Crime: घर में घुसकर 9 माह के बच्चे की चोरी के बाद हत्या, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार के आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नानी के घर में मां के साथ सो रहे 9 महीने के बच्चे की चोरी कर हत्या कर दी गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। बताया जाता है कि बच्चा अपनी मां,मौसी और नानी के साथ पलंग पर सोया हुआ था। तभी घर में घुसकर बच्चे को किसी ने चुरा लिया और उसकी हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया। 


रात में जब बच्चे की मां की अचानक नींद टूटी तो देखा की उनका बच्चा पलंग पर नहीं था। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्य इस बात को लेकर हैरान थे कि आखिर बच्चा कहां गया? मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वही बच्चे की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भोराही की है। बच्चे की लाश मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


वही घटना से गुस्साएं लोगों ने आरा-मोहनियां मुख्य मार्ग को जामकर यातायात को बाधित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया और यातायात को बहाल कराया। बताया जाता है कि मृत बच्चे की पहचान तीयर थाना क्षेत्र निवासी विकास यादव और पूजा कुमारी के 9 माह के बेटे युवराज के रूप में हुई है। 


पूजा कुमारी दुर्गा पूजा में अपने मायके आई हुई थी। बच्चे को लेकर रात में अपनी मां और बहन के साथ वो पलंग पर सोई हुई थी तभी छत के रास्ते किसी ने कमरे में प्रवेश कर बच्चे को उठा लिया और अगले दिन उसकी लाश झाड़ियों से मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता