ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार की जेल में बड़ा खेल!, बम ब्लास्ट के सजायाफ्ता ने खोल दी पोल, कहा- 50 लाख मांग रहे अधिकारी, वीडियो हुआ वायरल

ARA: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने बिहार के जेलों की पोल खोलकर रख दी है। वायरल वीडियो आरा जेल का बताया जा रहा है। इस वीडियों में एक कैदी फोन पर किसी शख्स से बात कर रहा ह

बिहार की जेल में बड़ा खेल!, बम ब्लास्ट के सजायाफ्ता ने खोल दी पोल, कहा- 50 लाख मांग रहे अधिकारी, वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने बिहार के जेलों की पोल खोलकर रख दी है। वायरल वीडियो आरा जेल का बताया जा रहा है। इस वीडियों में एक कैदी फोन पर किसी शख्स से बात कर रहा है। बातचीत के दौरान सजायाफ्ता कैदी जेलर और अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा रहा है। कैदी का आरोप है कि जेल में बंद कैदियों पर न सिर्फ अत्याचार हो रहा है बल्कि जेल में फोन और नशीले पदार्थों की सप्लाई का खेल खेला जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियों में जेल में बंद कैदी खुद का नाम अखिलेश उपाध्याय बता रहा है और कहता है कि बम ब्लास्ट करने के आरोप में जेल में बंद है। वायरल वीडियो में कैदी अखिलेश उपाध्याय आरोप लगा रहा है कि जेलर कैदियों को मोबाइल देते हैं, तीन मोबाइल दिए हैं। गांजा और हेरोइन भी भिजवाते हैं और बदले में पैसे मांगते हैं। पटना के एक अधिकारी का नाम लेते हुए कैदी अखिलेश उपाध्याय ने कहा कि वही सब करवाते हैं, कैदियों से 50 लाख रुपये की मांग की गई है। कहते हैं कि कैसे भी पैसा कमाना है, नई-नई पोस्टिंग हुई है।


वायरल वीडियो में कैदी कहता है कि बंदियों के साथ बहुत अत्याचार होता है, विरोध करने पर बड़ी मार मारता है सब। कहता है कि चलान कर देंगे भागलपुर और तिहाड़। बोलते हैं कि आईजी, डीएम और एसपी हमारे हाथ में रहता है, तुम लोग क्या कर सकते हो। कैदी कहता है कि हम चाहें तो बहुत कुछ कर सकते हैं लेकिन प्रशासन का इज्जत करते हैं, इसलिए कुछ नहीं करते हैं। बता दें कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद भोजपुर के साथ साथ पटना के पुलिस और प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। 

टैग्स