ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : दिवाली की रात हुई फायरिंग में बच्चे की मौत, जुआरियों की आपसी लड़ाई में चली गोली से गई जान

ARA : दिवाली की रात भोजपुर जिले में एक ऐसी घटना घटी जिसके बाद त्यौहार का माहौल मातम में बदल गया. दरअसल, दीपावली की शाम दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग की गई. फायरिंग के दौरान गो

बिहार : दिवाली की रात हुई फायरिंग में बच्चे की मौत, जुआरियों की आपसी लड़ाई में चली गोली से गई जान
First Bihar
2 मिनट

ARA : दिवाली की रात भोजपुर जिले में एक ऐसी घटना घटी जिसके बाद त्यौहार का माहौल मातम में बदल गया. दरअसल, दीपावली की शाम दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग की गई. फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृत बालक को गोली सिर के पिछले हिस्से में लगी है. दीपावली के दिन घटी इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है. 


मामला भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के फुहां गांव का है. मृत बच्चे की पहचान फुहां गांव निवासी राजमोहन रजक का 8 वर्षीय पुत्र प्रियांशु रजक के रूप में की गई है. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के बड़े चाचा नंदकिशोर प्रसाद ने बताया कि वह दुकान पर जा रहा था. रास्ते में गांव में स्थित फील्ड के पास दो पक्ष के लोग आपस में झगड़ रहे थे. तभी एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई, जिसमें उसे गोली लग गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.


घटना के बारे में ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग लोग मैदान में बैठकर जुआ खेल रहे थे. तभी जुआ खेलने के दौरान दोनों में बकझक के बाद विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. कुछ देर के बाद एक पक्ष के द्वारा फायरिंग कर दी गयी, जिसमे वहां से गुजर रहे मासूम प्रियांशु के सर में गोली लग गयी. 


घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा थाना इंचार्ज मनीष कुमार और टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

टैग्स