ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

आरा में युवक की हत्या, मजदूरी मांगने पर पहले खूब पीटा फिर तालाब में डुबोकर मार डाला

ARA : बिहार के भोजपुर जिले में बदमाशों ने एक शख्स की हत्या कर दी. बदमाशों ने युवक को पहले बेरहमी से पीटा फिर उसे तालाब में डुबोकर मार डाला. हत्या के बाद मृतक मजदूर के घर में क

आरा में युवक की हत्या, मजदूरी मांगने पर पहले खूब पीटा फिर तालाब में डुबोकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर जिले में बदमाशों ने एक शख्स की हत्या कर दी. बदमाशों ने युवक को पहले बेरहमी से पीटा फिर उसे तालाब में डुबोकर मार डाला. हत्या के बाद मृतक मजदूर के घर में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र की है, जहां देव गांव में मजदूरी का पैसा मांगने पर बदमाशों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक की पहचान विनोद रजवार (35) के रूप में की गई है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि विनोद रजवार मजदूरी मांगने गया था. इस दौरान आरोपियों ने पहले विनोद को बेरहमी से पीटा और फिर अधमरा कर तालाब में उसे फेंक दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.


घटना के संबंध में विनोद रजवार के भतीजे अमरजीत कुमार ने बताया कि वह गांव के ही पिंटू साह के खेत में मजदूरी करते थे. सोमवार की शाम वह मजदूरी का बकाया पैसा मांगने के लिए उनके पास गए थे, जहां पिंटू साह ने उनकी पिटाई की और तालाब में डुबोकर उनकी हत्या कर दी. मृतक के परिजन के बयान पर पिंटू साह के खिलाफ स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.


मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची सिकरहटा थाना की टीम ने तालाब से डेड बॉडी को बरामद किया. पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पायेगा.

टैग्स