ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : पार्षद पति ने चोरी के आरोप में 4 लड़कों को बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल

ARA : बिहार के भोजपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. दरअसल बैट्री चोरी के आरोप में चार युवकों की जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है. पिटाई के बाद युवक के प्राइवेट पा

बिहार : पार्षद पति ने चोरी के आरोप में 4 लड़कों को बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. दरअसल बैट्री चोरी के आरोप में चार युवकों की जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है. पिटाई के बाद युवक के प्राइवेट पार्ट में पट्रोल डालने की भी बात सामने आ रही है. पार्षद पति के ऊपर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है. भोजपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना भोजपुर जिले के कोईलवर थाना की है. यहां बैट्री चोरी के आरोप में चार युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जिस शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया है, उसने आरोपी के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल भी डाला है. पीड़ित ने नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद पति सरताज आलम उर्फ सोनू खान पर ऐसा करने का आरोप लगाया है. 


बिहार : पार्षद पति ने चोरी के आरोप में 4 लड़कों को बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल


इस घटना को लेकर कोईलवर थाने में आवेदन दिया गया है. टुन्नी उर्फ रंजनी चौधरी ने आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उपमुख्य पार्षद शबनम बानो के पति सरताज आलम उर्फ सोनू खान अपने ट्रक से बैट्री चोरी के आरोप में उसे और नगर के कुछ युवकों को पकड़कर अपने गोदाम पर ले गए और मारपीट की. मारपीट के बाद उनके गुप्तांग में पेट्रोल डाल दिया. 


बिहार : पार्षद पति ने चोरी के आरोप में 4 लड़कों को बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल


अपने ऊपर लगे आरोप को ख़ारिज करते हुए उपमुख्‍य पार्षद के पति ने कहा कि उसे राजनीतिक साजिश में फंसाने की कोशिश की जा रही है. कोइलवर थानाध्यक्ष राम विलास प्रसाद ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. जांचो के बाद कार्रवाई की जाएगी.