ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आरा में मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन लोगों को मारी गोली

ARA : बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से सामने आ रही है. यहां बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन लोगों को गोली मार दी है. इस घटना

आरा में मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन लोगों को मारी गोली
First Bihar
3 मिनट

ARA : बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से सामने आ रही है. यहां बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन लोगों को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. भोजपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात भोजपुर जिले के बड़हरा थाना इलाके की है. यहां बिराहिमपुर पुल के पास हथियारबंद अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी है. इस घटना में गोली लगने से एक शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है. बाकि के दो लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. आनन-फानन में जख्मियों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हमलावर एक बाइक पर दो की संख्या थे. मृतक 35 वर्षीय किसान बिंद आरा टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ला निवासी रामदेव बिंद का पुत्र  बताया जा रहा है.


जानकारी के मुताबिक घायल युवक टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मुहल्ला निवासी रामनारायण यादव का पुत्र है. घायल पेशे से वकील बताया जाता है. इलाज शहर के बाबूबाजार स्थित निजी अस्ताल में चल रहा है. हमले में बाल-बाल बचा विनोद कुमार उजियार टोला मुहल्ला  निवासी रामाधार का पुत्र है और पेशे से ठीकेदार है.


बताया जा रहा है कि दोनों जख्मियों में से एक शख्स आरा सिविल कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस करते हैं. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इधर वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस तफ्तीश कर रही है कि आखिरकार बदमाशों ने इस बड़ी घटना को अंजाम क्यों दिया. जख्मी मुन्ना यादव ने बताया कि वह अपने दोस्त किसान बिंद एवं विनोद ठीकेदार के साथ कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अंतर्गत बीरमपुर (कृतपुरा) गांव में विनोद ठीकेदार की साइड पर गए थे. 


इसके बाद वे तीनों बाइक से मछली लेने बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर घाट पर गए. जब वे लोग मछली लेकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे कि उसी दौरान  बिराहिमपुर -करजा पुल के समीप दो बाइक पर सवार छह की संख्या में हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता