ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : कर्ज नहीं चुकाने के कारण डिप्रेशन में था शख्स, मां के सामने खुद को गोली मारकर दे दी जान

ARRAH : भोजपुर में कर्ज से परेशान एक शख्स ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित पकड़ी चौक मुहल्ले की है। यहां गुरुवार की देर रात रिटायर्ड सूबेदार

बिहार : कर्ज नहीं चुकाने के कारण डिप्रेशन में था शख्स, मां के सामने खुद को गोली मारकर दे दी जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARRAH : भोजपुर में कर्ज से परेशान एक शख्स ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित पकड़ी चौक मुहल्ले की है। यहां गुरुवार की देर रात रिटायर्ड सूबेदार के बेटे ने मां के सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शख्स पर 20 लाख रूपए का कर्ज था जिसे वह नहीं चुका पा रहा था।


मृतक शख्स की पहचान रिटायर्ड सूबेदार स्व. हरिवंश सिंह के 40 वर्षीय पुत्र बिमल किशोर सिंह रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की मां कलावती देवी के मुताबिक बिमल किशोर सिंह पर 20 लाख रूपए का कर्ज था। कर्ज नहीं चुका पाने के कारण वह काफी डिप्रेशन में था। कलावती देवी ने बताया कि गुरुवार की रात बिमल ने उन्हें अपने कमरे में बुलाया और कहा कि कर्जदार पैसों के लिए लगातार फोन कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। इसी दौरान बिमल ने कट्टा निकाला और खुद को गोली मार लिया। मृतक की बहन के मुताबिक बिमल ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। ज्यादा कर्ज हो जाने के कारण बहन ने गहने बेचकर उसे कर्ज चुकाने के लिए कुछ दिन पहले 12 लाख रुपए दिए थे।


जानकारी के मुताबिक वर्ष 2007 में मृतक बिमल किशोर सिंह की शादी हुई थी। शादी के कुछ वर्षों तक तो सब ठीक था लेकिन बाद में काम-काज सही ढंग से नहीं चलने के कारण बिमल की पत्नी निशा सिंह अपने बेटे को साथ लेकर मायके चली गई थी। जिसके बाद से बिमल काफी परेशान रहता था। जिस कमरे में उसने सुसाइड किया वहां डिप्रेशन की दवाइयां भी मिली हैं। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।