ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : कमरे में मिला डाक कर्मी और उसकी पत्नी का शव, खुदखुशी की आशंका

ARRAH : खबर बिहार के आरा से आ रही है जहां घर के कमरे में डाक कर्मी और उसकी पत्नी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पत्नी का शव पलंग पर लेटा हुआ मिला जबकि डाक कर्मी का शव घर के

बिहार : कमरे में मिला डाक कर्मी और उसकी पत्नी का शव, खुदखुशी की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARRAH : खबर बिहार के आरा से आ रही है जहां घर के कमरे में डाक कर्मी और उसकी पत्नी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पत्नी का शव पलंग पर लेटा हुआ मिला जबकि डाक कर्मी का शव घर के पंखे में लटका हुआ मिला. सूचना मिलने के बाद ASP सह सदर एसडीपीओ हिमांशु घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. 


घटना आरा के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोढना रोड मोहल्ले का है, जहां घर के कमरे में डाक कर्मी और उसकी पत्नी का शव बरामद हुआ. घटना सोमवार की रात्रि का है. सूचना पाकर एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम घटनास्थल पर कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.



जानकारी के अनुसार मृतक डाक कर्मी गोढना रोड मोहल्ला निवासी सुमन पटेल उर्फ कमलेश पटेल एवं उसकी पत्नी सुमन देवी है। वह आरा मुख्य डाकघर में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पद पर पर करीब 10 वर्षों से कार्यरत था। वह मूल रूप से जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ककिला भड़सरा गांव का निवासी था। गोढना रोड में उसका अपना मकान था। उसके बच्चे गुवाहाटी में रहकर पढ़ाई करते हैं। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह जब दूधवाला घर पर पहुंचा तो आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तब उसे शक हुआ और उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जब लोगों ने खिड़की से देखा तो डाक कर्मी सुमन पटेल का शव पंखे से लटका हुआ था उसकी पत्नी का शव पलंग पर पड़ा हुआ मिला। जिसके स्थानीय लोगों की माने तो डाक कर्मी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

टैग्स