ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: जमीन के लिए बदमाशों ने कर दी तीन सगे भाइयों की पिटाई, लंबे समय से चल रहा था विवाद...

ARRAH: इस वक़्त की ताजा खबर भोजपुर जिले से आ रही है, जहां सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के बसरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर तीन सगे भाइयों की जमकर पिटाई कर दी गई है। जिसके बाद तीनों

बिहार: जमीन के लिए बदमाशों ने कर दी तीन सगे भाइयों की पिटाई, लंबे समय से चल रहा था विवाद...
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH: इस वक़्त की ताजा खबर भोजपुर जिले से आ रही है, जहां सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के बसरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर तीन सगे भाइयों की जमकर पिटाई कर दी गई है। जिसके बाद तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रही है। 


वहीं, घायलों में सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के बसरा गांव निवासी स्व.राम प्रवेश तिवारी के तीन बेटे हरिशंकर तिवारी, नंदकिशोर तिवारी और नंदजी तिवारी शामिल हैं। इस घटना के संबंध में हरिशंकर तिवारी ने कहा कि उसके गांव में पांच डिसमिल जमीन है। जिसको लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से काफी समय से विवाद चला आ रहा था। जब आज सुबह तीनों भाई अपने दरवाजे पर बैठे थे, इसी बीच उक्त व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ वहां आकर मारपीट करने लगा। जब हरिशंकर तिवारी ने कहा कि मारपीट करने से कोई फायदा नहीं है जाकर केस करो। 


इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी और बढ़ गई। जिसके बाद बदमाशों ने तीनों भाइयों की लाठी-डंडे से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। लोगो की मदद से तीनों भाइयों को अस्पताल लाया गया। वहीं, दूसरी तरफ हरिशंकर तिवारी ने उक्त व्यक्तियों पर धारदार हथियार से वार कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। 

टैग्स