ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

बिहार: घोड़ी चढ़ने से पहले हवालात पहुंच गया दूल्हा, तिलक के दौरान कर दिया था बड़ा कांड

ARA: भोजपुर में घोड़ी चढ़ने से पहले ही एक दूल्हा हवालात पहुंच गया। तिलक समारोह के दौरान दूल्हे ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मां को गोली लग गई थी। गोली

बिहार: घोड़ी चढ़ने से पहले हवालात पहुंच गया दूल्हा, तिलक के दौरान कर दिया था बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: भोजपुर में घोड़ी चढ़ने से पहले ही एक दूल्हा हवालात पहुंच गया। तिलक समारोह के दौरान दूल्हे ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मां को गोली लग गई थी। गोली लगने से घायल हुई दूल्हे की बुजुर्ग मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मांग की हत्या के आरोप में पुलिस ने गोली चलाने वाले दूल्हे के अरेस्ट कर लिया है। मामला संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव का है। 


दरअसल, डिहरी गांव निवासी बजरंगी सिंह की शादी होने वाली थी। मंगलवार को उसका तिलक था। तिलक की रस्म खत्म होने के बाद दूल्हा बनने वाले बजरंगी सिंह ने शादी की खुशी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हर्ष फायरिंग की इस घटना में दूल्हे की मां की पेट में गोली जाकर लग गई थी। गोली लगने के बाद तिलक समारोह में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे थे। खून से लथपथ महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया था। पटना जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले पर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आयी है कि महिला के बेटे द्वारा ही अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग की गई थी।

संबंधित खबरें