ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: घर में घुसकर शख्स की गोली मारकर हत्या, हाल ही में जेल से बाहर आया था घनश्याम

ARA: बिहार में बेखौफ अपराधी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आए एक शख्स की गोल

बिहार: घर में घुसकर शख्स की गोली मारकर हत्या, हाल ही में जेल से बाहर आया था घनश्याम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बिहार में बेखौफ अपराधी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आए एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक के सिर में तीन गोलियां दागकर उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव की है।


मृतक शख्स की पहचीन सरैया टोला निवासी अकलू यादव के 46 वर्षीय बेटे घनश्याम यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घनश्याम यादव 15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। गांव के ही मैनेजर यादव और उनके लड़कों के बीच आपसी लड़ाई चल रही थी। शुरुआती जांच में यह बात आ रही कि साल 2021-22 में एक ही परिवार दो लोगों की हत्या हुई थी। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के आरोपित घनश्याम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।


उसी समय से दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी, जिसके प्रतिशोध में हत्या की बात कही जा रही है। परिजनों ने बताया कि मृतक खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया बदले की भावना से वारदात को अंजाम दिए जाने की संभावना जताई है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ चल रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता