ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : देर रात घर से बाहर निकली थी महिला, बदमाशों ने हत्या कर शव को खेत में फेंका, शादी के 15 दिन बाद ही हो गया था तलाक

ARRAH : भोजपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी क्षेत्र की है। यहां बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंक कर फरार हो ग

बिहार : देर रात घर से बाहर निकली थी महिला, बदमाशों ने हत्या कर शव को खेत में फेंका, शादी के 15 दिन बाद ही हो गया था तलाक
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARRAH : भोजपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी क्षेत्र की है। यहां बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंक कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह खून से लथपथ महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव क कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक महिला की पहचान गीधा ओपी क्षेत्र के मटियारा गांव निवासी ईश्वरचंद्र महतो की 22 वर्षीया बेटी दुर्गा कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दुर्गा की शादी साल 2020 में नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला के रहने वाले गुड्डू के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन 15 दिनों के बाद ही पति-पत्नी के बीच तलाक हो गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुर्गा को उसके मायके पहुंचा दिया। इसके बाद से दुर्गा अपने मायके में ही रह रही थी।


बीते शुक्रवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। दुर्गा भी अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी लेकिन इसी बीच बिना किसी के कुछ कहे वह रात के अंधेरे में घर से बाहर निकल गई। शनिवार की सुबह जब गांव की महिलाएं शौच के लिए खेतों की ओर गई तो दुर्गा का खून से लथपथ शव देखा। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दुर्गा के परिजनों को दी गई। आनन-फानन में परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां को नजारा देखकर दंग रह गए।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मृतका के सिर के पीछे चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि दुर्गा की हत्या किसने और क्यों की। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी है।