ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: बाइक सवार बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या : 7 कट्ठा जमीन को लेकर मर्डर की आशंका

ARA : आरा में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। भूमि विवाद को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। घटना नगर थानाक्षेत्र के मझौवा बांध

बिहार: बाइक सवार बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या : 7 कट्ठा जमीन को लेकर मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA : आरा में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। भूमि विवाद को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। घटना नगर थानाक्षेत्र के मझौवा बांध के पास की है।


मृतक की पहचान बड़हरा के सिन्हा थानाक्षेत्र के कुदरिया गांव निवासी हेमंत कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह के 26 वर्षीय बेटे प्रिंस सिंह के रूप में हुई है। जो बालू कारोबारी था और जमीन की खरीद-बिक्री का भी काम करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह प्रिंस अपनी बाइक पर सवार होकर पुलिस लाइन की तरफ जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी।


घायल प्रिंस को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के रिश्तेदारों के मुताबिक, सात कट्ठा जमीन को लेकर प्रिंस का कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। पंचायती कर विवाद को सुलझाने की भी कोशिश की गई थी। कुदरिया गांव के हरेंद्र सिंह और उसके बेटे पर जमीन के लिए हत्या करने का आरोप लग रहा है।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पोस्टमार्टम के दौरान युवक के शरीर से एक गोली मिली है जबकि उसके पैंट के पॉकेट से पुलिस ने तीन गोलियां बरामद की है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।