ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार: बदमाशों ने बीच बाजार दो लोगों को मारी गोली, एक शख्स की मौत, आपसी वर्चस्व में गोलीबारी की आशंका

ARRAH: खबर भोजपुर से है, जहां आपसी वर्चस्व को लेकर हुइ गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लग गई। गोलीबारी की इस घटना में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रू

बिहार: बदमाशों ने बीच बाजार दो लोगों को मारी गोली, एक शख्स की मौत, आपसी वर्चस्व में गोलीबारी की आशंका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARRAH: खबर भोजपुर से है, जहां आपसी वर्चस्व को लेकर हुइ गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लग गई। गोलीबारी की इस घटना में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आरा के नारायणपुर थाना इलाके के चवरिया गांव की है। दोनों गुटों के बीच नाच देखने को लेकर विवाद हुआ था और इसी विवाद को लेकर गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया गया।


मृतक की पहचान नारायणपुर गांव निवासी अर्जुन कुमार के 26 वर्षीय बेटे सोनू कुमार के रूप में की गई है जबकि घायल रोहित कुमार भी नारायणपुर गांव का ही रहने वाला है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह मृतक सोनू और रोहित एक अन्य युवक के साथ किसी काम के लिए आरा शहर आए हुए थे। काम खत्म होने के बाद तीनों अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई जबति रोहित गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में रोहित को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


जिले के एसपी संजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गैंगवार का लग रहा है। घायल और मृतक के परिजनों के बयान में विरोधाभास है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसपी ने वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। इधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।