ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : नौवीं की छात्रा और दसवीं के छात्र ने तोड़ी सारी हदें, पिता ने किया सुसाइड

BHOJPUR : मामला भोजपुर का जहां निजी स्कूल की नौंवी कक्षा की छात्रा और दसवीं कक्षा के छात्र के बीच लंबे समय से प्यार का संबंध चल रहा था. दोनों का प्यार देखते देखते परवान चढ़ गया. प्य

बिहार : नौवीं की छात्रा और दसवीं के छात्र ने तोड़ी सारी हदें, पिता ने किया सुसाइड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHOJPUR : मामला भोजपुर का जहां निजी स्कूल की नौंवी कक्षा की छात्रा और दसवीं कक्षा के छात्र के बीच लंबे समय से प्यार का संबंध चल रहा था. दोनों का प्यार देखते देखते परवान चढ़ गया. प्यार में दोनों इस कदर डूबे कि सही गलत तक की समझ नहीं रहा. और नतीजा यह हुआ कि नवंबर महीने में दोनों घर से फरार हो गए. बीते साल नवंबर माह से घर से फरार चल रहे एक प्रेमी जोड़ें को उदवंतनगर पुलिस ने यूपी के वाराणसी से बरामद किया. दोनों को भोजपुर भेज दिया गया. जिसके बाद लड़की को कोर्ट में पेश किया गया. फ़िलहाल पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. दूसरी तरफ आरोपित किशोर को परिवार वालों को भेज दिया गया.



शादी की नीयत से दोनों ने घर छोड़ दिया. इधर दोनों के फरार होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. लड़की के पिता सीआरपीएफ में पोस्टेड थे. बेटी के भागने से वे इतने आहत हो गए कि आत्‍महत्‍या कर ली. वहीं आरोपित लड़का गोढ़ना निवासी होमियोपैथ चिकित्‍सक का बेटा है. मां आंगनबाड़ी सेविका है. दोनों के स्‍वजनों ने अलग-अलग एफआइआर करा दी. एक उदवंतनगर में और दूसरी नवादा थाने में. 



बताया जा रहा कि छात्र धनुपरा के एक निजी स्‍कूल में दसवीं में पढ़ता है. उसके दोनों बड़े भाई सरकारी ऑफिसर हैं. वहीं लड़की कोइलवर थाना के एक गांव की रहने वाली है. नौवीं कक्षा में वह आरा के पकड़ी में रहकर पढ़ाई करती है. दोनों का प्‍यार इस तरह परवान चढ़ा कि शादी के लिए घर से भाग निकले. भागने के बाद दोनों वाराणसी में रहने लगे. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच-पड़ताल की तो दोनों के वाराणसी में होने का पता चला. इसके बाद दोनों को पुलिस ने वहां से बरामद कर लिया.  


टैग्स