ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

भोजपुर में दो युवकों को 'तमंचे पर डिस्को' पड़ा भारी, भोजपुर पुलिस ने किया अरेस्ट

BHOJPUR : बिहार में अपने आप को दबंग दिखाने का एक अजीब सा प्रचलन शुरू हो चला है। सबसे बड़ी बात है कि, इस दौरान सबसे अधिक तमंचे पर डिस्को सबसे अधिक देखने को मिलता है। इसी कड़ी मे

भोजपुर में दो युवकों को  'तमंचे पर डिस्को' पड़ा भारी, भोजपुर पुलिस ने किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHOJPUR : बिहार में अपने आप को दबंग दिखाने का एक अजीब सा प्रचलन शुरू हो चला है।  सबसे बड़ी बात है कि, इस दौरान सबसे अधिक तमंचे पर डिस्को सबसे अधिक देखने को मिलता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के भोजपुर से निकल कर सामने आया है। यहां डांसरों के साथ एक युवक को हथियार को काफी महंगा पड़ गया और अब वो सलाखों के पीछे पहुंच गया है। 


दरअसल, बिहार के भोजपुर में पुलिस ने दो युवको को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इन दोनों युवकों को अवैध हथियार लेकर डांसरों के साथ ठुमका लगाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने इन दोनों को पिस्टल के साथ धर दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में अवैध हथियार लेकर महिला डांसरों के साथ युवक को ठुमका लगाना महंगा पड़ गया। इन दोनों युवकों का डांस वीडियो  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जिसके बाद भोजपुर पुलिस ने इन दोनों को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सहार क्षेत्र के बंधवा गांव निवासी उदय नारायण प्रसाद का पुत्र निर्मल कुमार और उमेश राम का पुत्र बिट्टू कुमार शामिल है। इनके पास से एक देसी पिस्टल भी बरामद की गई है।


बताया जा रहा है कि, ये दोनों युवक नए साल के आगमन को लेकर बंधवा गांव स्थित एक कमरे जश्न मनाया मनाया जा रहा था। जहां महिला डांसरों को भी बुलाया गया था। जश्न के दौरान पिस्टल लेकर युवक महिला डांसरों के साथ ठुमका लगाया, जिसके बाद एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर कुर्सी पर आराम से बैठकर एक महिला डांसर को नचा रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया।


इधर, इस घटना पुलिस अधिक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि एक पार्टी के दौरान युवक बंद कमरे में अवैध हथियार और डांसर के साथ नाच-गान कर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने वीडियो के आधार पर बंधवा गांव में छापेमारी की। इसके बाद अवैध हथियार के साथ निर्मल और बिट्टू को रंगे हाथ पकड़ा गया है। टीम में तरारी थाना प्रभारी विजय प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। इसे लेकर शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी की गई है। दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।