ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार : पोस्टमास्टर भाभी का दिवाना था मुंशी देवर, रोड़ा बनी बीवी तो कर दी हत्या

BHOJPUR : बिहार के भोजपुर जिले से एक खबर आ रही है जहां जिले में डाक विभाग की पोस्टमास्टर भाभी पर दिवाना हुआ देवर ने अपनी ही पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी. बाद में सबूत मिटाने के उद्देश्य

बिहार : पोस्टमास्टर भाभी का दिवाना था मुंशी देवर, रोड़ा बनी बीवी तो कर दी हत्या
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHOJPUR : बिहार के भोजपुर जिले से एक खबर आ रही है जहां जिले में डाक विभाग की पोस्टमास्टर भाभी पर दिवाना हुआ देवर ने अपनी ही पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी. बाद में सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को खेत में फेंक दिया. घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 


बता दें वारदात के बाद शव को खेत में फेंक दिया. शव की बरामदगी शाहपुर थाना के एक गांव के बधार से हुई. जानकारी के अनुसार मृतका का पति डाक विभाग में मुंशी का काम करता है और उसकी भाभी भी उसी डाकघर में पोस्टमास्टर है. मृतका के गर्दन पर जख्म का निशान दिख रहा है. वहीं पिता ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है. इसे लेकर मृतका के पति और बड़ी गोतनी समेत पांच के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 


जानकारी के अनुसार बक्‍सर की रहने वाली इस युवती की शादी चार साल पहले भोजपुर जिले के युवक के साथ हुई थी. मृतका महिला के पिता अजय गोड़ के अनुसार पति डाक विभाग में मुंशी था. जो पत्नी और भाभी के साथ रहता था. दहेज में बुलेट मांग रहा था. आरोप लगाया कि भाभी से भी अवैध संबंध था, जिसका विरोध उनकी पुत्री किया करती थी. पति ने फोन कर सूचना दी कि आपकी लड़की फांसी लगा ली है. इसके बाद वे गांव के घर पहुंचे तो ताला बंद था. लकिन बाद में बधार से शव बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. दूसरी तरफ जगदीशपुर इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम को गांव में भेजा गया था. लेकिन घर में ताला लटक रहा था. परिजन जिस तरह का बयान देंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी.


टैग्स