ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

गोलीबारी की दो वारदातों से दहला भोजपुर, ताबड़तोड़ फायरिंग में शख्स को लगी गोली

ARA: बिहार में बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मुंह देखती रह जाती है। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां

गोलीबारी की दो वारदातों से दहला भोजपुर, ताबड़तोड़ फायरिंग में शख्स को लगी गोली
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: बिहार में बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मुंह देखती रह जाती है। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने अलग-अलग इलाकों में फायरिंग की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज दे दिया है। फायरिंग की इस घटना में एक शख्स को गोली लगी है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग इलाकों की है।


पहली घटना पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई है। जिसमें गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एकौना गांव में दो सगे भाई ददन सिंह और चंद्रदेव सिंह के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी बीच चंद्रदेव सिंह और उनके लड़कों के द्वारा विवादित जमीन पर पिलर गाड़ कर कब्जा जमाया जा रहा था, तभी ददन सिंह के बेटों ने इसका विरोध किया उसके बाद गुस्से में आकर चंद्रदेव सिंह के बेटों और असामाजिक तत्वों ने ददन सिंह के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, भागने के क्रम में गिरने के दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।


वहीं दूसरी घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ही पियनिया पुल के पास की है, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए शख्स का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि भोजपुर में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं को लेकर जिले के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता