ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bhojpur Crime News: हत्या और गोलीकांड मामले का खुलासा, हथियार के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

ARRAH: भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संदेश थाना क्षेत्र में गोलीकांड मामले में तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने इस बात क

Bhojpur Crime News: हत्या और गोलीकांड मामले का खुलासा, हथियार के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संदेश थाना क्षेत्र में गोलीकांड मामले में तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने इस बात की जानकारी दी। 


SP ने बताया कि हत्या और गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 के नेतृत्व में थानाध्यक्ष संदेश, पुलिस पदाधिकारी तकनीकी शाखा एवं थाने के सशस्त्र बलों की एक विशेष टीम बनाई गयी थी। जिसके बाद तीन अपराधियों को दबोचा गया। इस घटना के संबंध बताया जाता है कि मुन्ना यादव की पत्नी अपने प्रेमी दीपक से बातचीत किया करती थी। 


सऊदी अरब में रहकर उसने ही हत्या की योजना बनायी थी। अपराधी पप्पू और सुनील को पैसे देकर घटना को अंजाम देने की बात कही गयी थी। इसी संदर्भ में भोजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 अपराधियोंं को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पप्पू कुमार पिता वेद प्रकाश यादव,सतीश कुमार पिता अनिल कुमार ठाकुर नारायणपुर थाना सोनू कुमार पिता बिंदेश्वरी यादव के रूप में हुई है ये सभी भोजपुर के ही रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।