ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भोजपुर: अवैध बालू ढुलाई मामले में एसपी की बड़ी कार्रवाई, थाना इंचार्ज सहित 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

BHOJPUR: बालू की अवैध ढुलाई मामले में एसपी राकेश कुमार दुबे ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए थाना इंचार्ज सहित 6 पुलिसकर्मियों को सस्

भोजपुर: अवैध बालू ढुलाई मामले में एसपी की बड़ी कार्रवाई, थाना इंचार्ज सहित 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: बालू की अवैध ढुलाई मामले में एसपी राकेश कुमार दुबे ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए थाना इंचार्ज सहित 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। बालू की अवैध ढुलाई का वीडियो 24 मई को वायरल हुआ था। एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के बाद थानाध्यक्ष, दारोगा, चालक और सिपाही पर कार्रवाई की गयी है। 



भोजपुर में बालू की अवैध ढुलाई का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी राकेश कुमार दुबे ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में बड़हरा के थाना इंचार्ज सहित 6 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गयी है। बुधवार को सभी को सस्पेंड कर दिया गया है। जिन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया उनमें थाना इंचार्ज दीपनारायण सिंह, दारोगा कृष्णा प्रसाद, हवलदार कारू सिंह, चालक सिपाही राजीव रंजन, सिपाही मुकेश कुमार और मो. आजाद शामिल हैं।



बालू की अवैध ढुलाई मामले में इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गयी है। एसपी राकेश दुबे ने बताया कि 24 मई को बड़हरा में बालू की अवैध ढुलाई से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ था। सदर SDPO से उसकी जांच कराई गई थी। जांच में अवैध ढुलाई का मामला सही पाया गया। साथ ही जांच में थाना इंचार्ज सहित छह पुलिस कर्मी दोषी पाये गए हैं। 


भोजपुर SP राकेश दुबे ने बताया कि SDPO की जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी राकेश दुबे ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।