ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बालू घाट पर दो गुटों के बीच गोलीबारी, एक मजदूर को लगी गोली

ARRAH: वर्चस्व को लेकर बालू घाट पर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान एक मजदूर को गोली लगी है। जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। गंभीर रूप से घायल मजदूर को पास के अस्पताल

  बालू घाट पर दो गुटों के बीच गोलीबारी, एक मजदूर को लगी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: वर्चस्व को लेकर बालू घाट पर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान एक मजदूर को गोली लगी है। जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।  गंभीर रूप से घायल मजदूर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत अजीमाबाद बालू घाट की है। 


जहां दो गुटों के बीच पहले हाथापाई हुई। इसकी सूचना अजीमाबाद थाने को दी गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे जिसके बाद मामला शांत हुआ। लेकिन पुलिस टीम के जाते ही कुछ देर बाद दोनों गुट आपस में फिर से भिड़ गए और देखते ही देखते दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी। इस दौरान गोली एक मजदूर को जा लगी। गोली लगने से मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया। 


गोलीबारी की घटना की खबर जैसे ही अजीमाबाद थाने को मिली। पुलिस फिर मौके पर पहुंच गयी और घायल मजदूर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल मजदूर का इलाज चल रहा है। गोलीबारी की घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता