ब्रेकिंग
दो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगदो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

ATM जालसाजी करने वाला शख्स चढ़ा भीड़ के हत्थे, लोगों ने कर दी धुनाई

ARRAH: एटीएम से पैसे निकालने वाले ग्राहकों को निशाना बनाने की बात आए दिन सामने आती है। लोगों को अपना शिकार बनाने वाला एक शख्स आज भीड़ के हत्थे चढ़ गया। फिर क्या था भिड़ ने उसक

ATM जालसाजी करने वाला शख्स चढ़ा भीड़ के हत्थे, लोगों ने कर दी धुनाई
Santosh Singh
2 मिनट

ARRAH: एटीएम से पैसे निकालने वाले ग्राहकों को निशाना बनाने की बात आए दिन सामने आती है। लोगों को अपना शिकार बनाने वाला एक शख्स आज भीड़ के हत्थे चढ़ गया। फिर क्या था भिड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जाता है कि एटीएम जालसाजी कर पैसा निकालने के दौरान लोगों के एटीएम को बदल देता था। लेकिन आज लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पहले तो लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। फिर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।



 इलाके के लोग इस कार्रवाई को सही मान रहे हैं। ऐसे जालसाजों से लोग काफी परेशान थे। इन पर भरोसा कर लोग इनके शिकार बना करते थे। इसका एहसास तब होता था जब वे एटीएम से पैसे निकालने के बाद बाहर निकलते थे। तभी जालसाजों द्वारा उनके एटीएम से पैसे की निकासी कर ली जाती थी। लोगों को भी कुछ देर के लिए पता नहीं चल पाता था कि आखिर यह कैसे हुआ। इस तरह की जालसाजी एटीएम में लोग बेखौफ कर रहे थे लेकिन आज उनकी शायद किस्मत खराब थी और वह भिड़ के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शख्स से पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। 


रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

CHANDAN

FirstBihar संवाददाता