ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

आरा: नशे में धुत्त 2 हथियारबंद बदमाश चढ़ा भीड़ के हत्थे, पिटाई का वीडियो वायरल

ARRAH: नशे में धुत्त हथियारबंद बदमाशों को एक व्यक्ति की पिटाई करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब स्थानीय लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। मामला आरा के तरी मोहल्ले की है।<

आरा: नशे में धुत्त 2 हथियारबंद बदमाश चढ़ा भीड़ के हत्थे, पिटाई का वीडियो वायरल
Santosh Singh
2 मिनट

ARRAH: नशे में धुत्त हथियारबंद बदमाशों को एक व्यक्ति की पिटाई करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब स्थानीय लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। मामला आरा के तरी मोहल्ले की है।


बाइक सवार दो बदमाश पिस्टल के साथ तरी मोहल्ले मेंं पहुंचा था तभी इस दौरान मोहल्ले के एक व्यक्ति से कहासुनी हो गयी। जिसके बाद दोनों बदमाशों ने उस व्यक्ति की पिटाई कर दी। पिटाई होता देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिर क्या था लोगों ने सबसे पहले दोनों बदमाशों से पिस्टल छीना और दोनों बदमाशों को धुन डाला। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी।



पिटाई  के बाद लोगों ने पिस्टल के साथ दोनों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान बदमाशों की पिटाई का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। मोहल्ले वासियों की मदद से पकड़े गये दोनों बदमाशों को पुलिस थाने लेकर पहुंची। जहां पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 



गनीमत यह रही कि बदमाशों ने इस दौरान पिस्टल से फायरिंग नहीं कि अन्यथा किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। समय रहते स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों बदमाशों को सौंप दिया गया। भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे ने बताया कि नशे में धुत्त दो बदमाशों को पिस्टल के साथ पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। 



रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

CHANDAN

FirstBihar संवाददाता