ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आरा में लूट की बड़ी वारदात, एक साथ दो ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, दस लाख के गहने लूटकर भागे अपराधी

ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक साथ दो ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया। हथियार के बल पर बदमाशों ने दो आभूषण दुकान में घुसकर भीषण लूट

आरा में लूट की बड़ी वारदात, एक साथ दो ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, दस लाख के गहने लूटकर भागे अपराधी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक साथ दो ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया। हथियार के बल पर बदमाशों ने दो आभूषण दुकान में घुसकर भीषण लूट की वारदात को अंजाम दिया। आठ की संख्या में आए बदमाशों ने करीब दस लाख रुपये के गहने दोनों दुकानों से लूट लिए और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। 


नगर थाना क्षेत्र के चौक स्थित शुक्ला मार्केट में अपराधियों ने दिनदहाड़े दो आभूषण दुकानों में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।  शहर के सबसे पॉश इलाके में दोनों ज्वेलरी की दुकानें है जिसे निशाना बनाते हुए अपराधियों ने एक दुकान से 10 किलो चांदी जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बतायी जाती है वही दूसरे दुकान से 100 ग्राम सोना, 50 हजार रुपये कैश, दुकानदार के गले से सोने के चेन को लूट लिया। 


दूसरी दुकान से लूटे गये गहने की कीमत पांच लाख रुपये बतायी जा रही है। दोनों दुकान से करीब दस लाख की लूट बदमाशों ने हथियार के बल पर की और मौके से फरार हो गये। इस घटना इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी।


रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan

FirstBihar संवाददाता