ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

आरा में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, ऑटो से घर जाने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

ARRAH: बिहार में अपराधियों का मनोबल सांतवे आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला आरा का है जहां मुफस्सिल थाना क्ष

आरा में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, ऑटो से घर जाने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार में अपराधियों का मनोबल सांतवे आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला आरा का है जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हथियारबंद बदमाशों ने ऑटो सवार एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। हत्या का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


बताया जाता है कि मृतका झारखंड के जमशेदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी स्व. भुनेश्वर सिंह की पत्नी कलावती देवी थी। मृतका मूल रुप से कोईलवर के विन्दगांवा की रहने वाली थी। मृतका के दामाद बेलधाट निवासी मंटू सिंह ने बताया उनकी सास कलावती अपने बेटे भीम सिंह के साथ टाटा से आरा स्टेशन पहुंचीं थी।


रेलवे स्टेशन से ऑटो पर सवार होकर वे बेलघाट गांव आ रहे थे। तभी इसी दौरान बखरियां के पास हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े चलती ऑटो में उन्हें गोली मार दी और गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मृतका के बेटे से पूछताछ की और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता