ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पुलिस हिरासत से दो कैदी फरार, मचा हड़कंप, आरा कोर्ट में पेशी के दौरान भागे कैदी, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

ARRAH: बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां कोर्ट में पेशी के दौरान दो कैदी फरार हो गये। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है। बताया जाता है कि

पुलिस हिरासत से दो कैदी फरार, मचा हड़कंप, आरा कोर्ट में पेशी के दौरान भागे कैदी, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

ARRAH: बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां कोर्ट में पेशी के दौरान दो कैदी फरार हो गये। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है। बताया जाता है कि एससी-एसटी एक्ट में गिरफ्तार किए गये दो आरोपियों को पुलिस जगदीशपुर थाना से आरा कोर्ट पेशी के लिए ले जा रही थी तभी जीरो माइल के पास हथकड़ी छुड़ाकर दोनों फरार हो गये। दोनों कैदियों के फरार होने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी लेकिन फरार दोनों कैदियों का पता नहीं चल सका। फिलहाल फरार दोनों कैदियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

CHANDAN

FirstBihar संवाददाता