ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

आरा में सरेआम वकील का मर्डर, अपराधियों ने एक दिन में 3 लोगों को मारी गोली

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. भोजपुर पुलिस अपराधियों के सामने नतमस्तक नजर आ रही है. एक दिन में ही अपराधियों ने तीन-तीन लोगों को गोली मारकर एक बा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. भोजपुर पुलिस अपराधियों के सामने नतमस्तक नजर आ रही है. एक दिन में ही अपराधियों ने तीन-तीन लोगों को गोली मारकर एक बार फिर से भोजपुर पुलिस को चुनौती दी है. आरा में देर रात अपराधियों ने एक वकील का मर्डर कर दिया. इससे पहले शनिवार को देर शाम क्रिमिनलों ने एक अंडा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. भोजपुर के फुलाड़ी गांव में भी बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. पुलिस इन सभी घटनाओं की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात भोजपुर जिले के आरा नजर थाना इलाके की है. जहां शिवगंज मुहल्ला में देर रात अपराधियों ने एक वकील की हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अधिवक्ता की पहचान सत्येन्द्र कुमार के रूप में की गई है. जो आयकर बार एशोसिएशन आरा में विधिव्यवसाय करते थे. बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

आरा में सरेआम वकील का मर्डर, अपराधियों ने एक दिन में 3 लोगों को मारी गोली


वकील की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. आरा बार एशोसिएशन की ओर से अधिवक्ता की हत्या के बाद शोकसभा का आयोजन किया गया है. आरा बार एशोसिएशन के सचिव विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आरा सिविल कोर्ट के जिला बार एशोसिएशन आरा के सभागार में सोमवार सुबह 11 बजे शोकसभा आयोजित की जाएगी.

टैग्स