ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आरा में ठेंगे पर कानून व्यवस्था, बार डांसर पर लोगों ने उड़ाए नोटों की गड्डी, दबंगों की ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें वीडियो

ARA : बिहार में इनदिनों अपराधियों का बोलबाला है। सूबे में क्राइम अनकंट्रोल की स्थिति में है। इसी बीच आरा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसने सबको हैरान कर दिया है। वीडियो में

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में इनदिनों अपराधियों का बोलबाला है। सूबे में क्राइम अनकंट्रोल की स्थिति में है। इसी बीच आरा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसने सबको हैरान कर दिया है। वीडियो में कुछ  दबंग लोग कानून को धता बताते हुए सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। 


भोजपुर जिले में तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो एक शादी समारोह का है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि बार डांसर कैसे अश्लील गानों पर ठुमकें लगा रही हैं। वहीं स्टेज के पास खड़े कुछ लोग उनकी इस अदायगी में इतने खो गए कि उनको दुसरो के जान की फिक्र ही नहीं रही। शादी में शरीक होने पहुंचे कुछ दबंग शख्स ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। देर रात डीजे की धुन और गोलियों की तड़तड़ाहट भोजपुर पुलिस को ठेंगा दिखाती रही। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो आरा शहर का है। इतना ही नहीं, वायरल वीडियो में में कुछ ऐसे भी रसूखदार लोग दिखाई दे रहे हैं। जो बार बालाओं के ऊपर नोटों की गड्डियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। नोटों की गड्डी और भोजपुर पुलिस की खिल्ली दोनों साथ-साथ उड़ती हुई दिख रही है। 


हर्ष फायरिंग पर बिहार पुलिस पहले से ही काफी शख्त है। लेकिन ये शख़्ति जमीन पर दिखाई नहीं देती है। महज दो दिन पहले बेगूसराय की घटना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता जहां डीजे पर डांस कर रहे बदमाशों ने अपनी खुशी के चक्कर में किसी का सुकून छीन लिया। उन्होंने एक शख्स को गोली मार दी। बहरहाल, भोजपुर जिले में ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब यह देखना होगा कि यह वीडियो सामने आने के बाद भोजपुर पुलिस क्या कार्रवाई करती है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता