ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आरा में शख्स की हत्या, बदमाशों का बेटे से हुआ था झगड़ा, जांच में जुटी पुलिस

ARA : बिहार के भोजपुर जिले में अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं. हर दिन हत्या, लूट, डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा मामला है कि कुछ हथियारबंद अपराधियों ने एक शख्स

आरा में शख्स की हत्या, बदमाशों का बेटे से हुआ था झगड़ा, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर जिले में अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं. हर दिन हत्या, लूट, डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा मामला है कि कुछ हथियारबंद अपराधियों ने एक शख्स की घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई. गोली की आवाज़ से आसपास दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की मदद से गोली लगे शख्स को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव की बताई जा रही है. मिली जानकारी क अनुसार, मृतक के बेटे का कुछ लोगों से बीते दिनों किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद के कारण बदमाशों ने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि पहले बदमाशों ने उसे घर से कुछ दूर पर बुलाया और फिर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. 


मामले की जानकरी जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया. लोगों ने हत्या की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता