ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

आरा में बदमाशों ने पुलिसवाले का काटा गुप्तांग, गला रेतकर सड़क पर फेंका

ARA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. आरा में जिस गति से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, उसके सामने भोजपुर पुलिस बौनी साबित हो रही है. जिले में अपराध

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

ARA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. आरा में जिस गति से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, उसके सामने भोजपुर पुलिस बौनी साबित हो रही है. जिले में अपराधी पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं. शनिवार को डबल मर्डर कर पुलिस को चुनौती देने वाले बदमाशों ने एक बार फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक वर्दीवाले का गुप्तांग काटने के बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी है. 


वारदात भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना इलाके की है. जहां जगदीशपुर नया टोला मोड़ के पास एक वर्दीवाले की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. अपराधियों ने उसके गुप्तांग को काट दिया है. साथ ही किसी धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी है. घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.


वारदात की सूचना मिलते ही आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग एनएच 30 से सट्टे नया टोला मोड़ के पास पहुंची जगदीशपुर थाना की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. जगदीशपुर डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. वर्दी में शख्स की लाश मिली है. उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. हालांकि उसके शरीर पर पुलिस की वर्दी है. उसके बैच पर सिर्फ बिहार लिखा हुआ है. जिससे शायद यह मालूम पड़ता है कि मृतक होम गार्ड जवान हो सकता है. बहरहाल मृतक वर्दीवाला होम गार्ड जवान है या पुलिस जवान, ये जांच में ही पता चल पायेगा. 


डीएसपी ने आगे बताया कि उसकी डेड बॉडी को पहचान के लिए आरा कमांडेंट के पास भेजा गया है. अगर पहचान नहीं हो पाई, तो उसे पहचान के लिए सीमावर्ती जिलों में भी भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि बड़े ही निर्मम तरीके से उसकी हत्या की गई है. उसके गुप्तांग को भी काटा गया है. उन्होंने आशंका जताई कि प्रतिशोध को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है. 

टैग्स