ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

आरा पैक्स चुनाव में बैलेट बॉक्स की लूट, दो वोटिंग बॉक्स लेकर भागे लुटेरे

ARA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां पैक्स चुनाव में बैलेट बॉक्स की लूट हुई है. दो वोटिंग बॉक्स लेकर लूटकर बदमाश फरार हुए. प्रत्याशी चुनाव रद्द कराने की मांग कर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां पैक्स चुनाव में बैलेट बॉक्स की लूट हुई है. दो वोटिंग बॉक्स लेकर लूटकर बदमाश फरार हुए. प्रत्याशी चुनाव रद्द कराने की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने लूटा हुआ एक बक्सा बरामद किया है. दूसरे बक्से की तलाश जारी है. 


घटना भोजपुर जिले के बहोरणपुर आउट पोस्ट की है. जहां दामोदरपुर गांव हुए पैक्स चुनाव के दो बैलेट बॉक्स बदमाश लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाते हुए बदमाश दो-दो वोटिंग बॉक्स लेकर भाग गए. बताया जा रहा है कि प्रत्याशी हंगामा कर रहे हैं. भारी संख्या में उनके समर्थक घटनास्थल पर मौजूद हैं. चुनाव को कैंसिल करने की मांग हो रही है.


स्थानीय प्रशासन के मुताबिक पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए एक बैलेट बॉक्स को बरामद कर लिया है. दूसरे बॉक्स की तलाश जारी है. वहीं, दूसरी और प्रत्याशियों का कहना है कि चुनाव को रद्द कर दिया जाये. चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की गई है.

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता