ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

किन्नर बनकर पैसा मांग रहा था युवक, असली किन्नरों ने कपड़ा उतारकर जो किया, उसे जानकार हैरान रह जायेंगे आप

ARA : भोजपुर जिले में नकली किन्नर बनकर लोगों से पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया. दरअसल उसका सामना असली किन्नरों से हो गया. उसके बाद जो हुआ, उसे जानकार आप भी हैरान रह जायेंग

किन्नर बनकर पैसा मांग रहा था युवक, असली किन्नरों ने कपड़ा उतारकर जो किया, उसे जानकार हैरान रह जायेंगे आप
First Bihar
2 मिनट

ARA : भोजपुर जिले में नकली किन्नर बनकर लोगों से पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया. दरअसल उसका सामना असली किन्नरों से हो गया. उसके बाद जो हुआ, उसे जानकार आप भी हैरान रह जायेंगे. 


मामला भोजपुर जिले के कोइलवर थाना इलाके की है, जहां नकली किन्नर बनकर ट्रक वालों से पैसे की वसूली करना एक युवक को बहुत भारी पड़ गया. दरअसल इस मामले की सूचना किसी ने असली किन्नर समूह को दे दी. मौके पर पहुंचे किन्नरों ने उस युवक को बेरहमी से पीटा और उसके शरीर से कपड़े उतारकर उसे अर्धनग्न कर दिया. 


किन्नर समूह आरोपी युवक को पीटते हुए कोइलवर थाने लेकर पहुंची. जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहां काफी लोग एकत्रित हो गए. किन्नरों की मुखिया तारा रानी ने इस पूरे घटनाक्रम को कोइलवर थानाध्यक्ष के सामने रखा और बताया कि आखिरकार किस तरह आरोपी युवक उनके नाम पर पैसे की वसूली करता था. 


बताया जा रहा है कि कोइलवर-बबुरा पथ पर एक युवक कई दिनों से किन्नर बनकर गाडी वालों से वसूली करता था. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने किन्नर समूह को दी थी. जिसके बाद किन्नरों ने उसे समझाया भी था. तब इसे सिर्फ हिदायत देकर उन्होंने छोड़ दिया था लेकिन आरोपी युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आया और इसने अपना धंधा चालू रखा. 

टैग्स