ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

आरा : मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

ARA : भोजपुर जिले में एक बार फिर से अपराधिक घटनाएं बढ़ने लगी है। आज आरा शहर में उस वक्त सुबह सनसनी फैल गई जब मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स को अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों की

आरा : मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Editor
2 मिनट

ARA : भोजपुर जिले में एक बार फिर से अपराधिक घटनाएं बढ़ने लगी है। आज आरा शहर में उस वक्त सुबह सनसनी फैल गई जब मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स को अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों की गोली से घायल शख्स की मौत हो गई है। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक नगर थाना इलाके के मोती टोला के पास अपराधियों ने 36 साल के एक युवक को गोली मार दी। बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। जिस वक्त अपराधियों ने युवक को गोली मारी उस वक्त सड़क पर भीड़-भाड़ बेहद कम थी और इसी का फायदा उठाकर अपराधी भाग निकले।


घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में इस हत्या के बाद आक्रोश भी है। पुलिस ने मौके पर पहुंची है और उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अब पुलिस छानबीन में जुट गई है कि आखिर किन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KK Singh

FirstBihar संवाददाता